वाराणसी, जनवरी 5 -- वाराणसी। ईश्वर में मन लगाने पर मुक्ति की प्राप्त होती है। इससे जीवन में भगवान की उपासना होती है उसे भोग, ऐश्वर्य और अंत में भगवान की प्राप्ति भी होती है। ये बातें साध्वी प्रेमलता ने कहीं। वह रविवार से मंडुवाडीह स्थित गणेश मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में प्रवचन कर रही थीं। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत की कथा हमें जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति दिलाती है। अंत में मुख्य यजमान रामकीरत सिंह ने भागवत पोथी की आरती कर भक्तों में प्रसाद का वितरण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.