कटिहार, दिसम्बर 9 -- कटिहार निज संवाददाता गामी टोला स्थित संतमत सत्संग आश्रम में महर्षि मेंही सेवा समिति का 17वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया। भागलपुर कुप्पाघाट से आए केदार बाबा ने अपने प्रवचन के दौरान ध्यान को ईश्वर भक्ति के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि मनुष्य को पापों से बचना चाहिए। जो मनुष्य गुरु से ज्ञान लेकर ईश्वर का भजन करते है उनका जीवन सुखमय हो जाता है। जो मनुष्य झूठ नहीं बोलते ,चोरी नहीं करते, नशा नहीं करते, पापों से डरते हैं और भगवान में विश्वास रखते हैं,उनका जीवन कल्याणमय हो जाता है। मानव जीवन ईश्वर भक्ति के लिए मिला है। ईश्वर भक्ति से लोक और परलोक दोनों में सुख प्राप्त होता है। संसार में उनकी पूजा होती है। शरीर छूटने पर स्वर्ग को प्राप्त करते हैं। यदि भक्ति पूरी नहीं हुई तो पुनः मनुष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.