गोरखपुर, अप्रैल 22 -- बेलीपार, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ग्राम पंचायत मलांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन अयोध्या धाम से आए महाराज आचार्य विनोद मिश्रा ने कहा कि ईश्वर की आराधना से ही प्रसन्नता और संतुष्टि मिलती है। ईश्वर उसी से प्रसन्न होता है, जो धर्म का पालन करता है। कहा कि जीवन में गति एवं प्रगति दोनों में क्या अंतर है। यह जानना हमारे लिए अत्यंत आवश्यक है। गति जिसमें दिन भर की दिनचर्या में आना-जाना है, किंतु जीवन में उत्तम गुणों का बढ़ना यह प्रगति है। उत्तम आचरण आपके जीवन में प्रगति और सुख शांति लाते हैं और इससे आनंद की प्राप्ति होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.