कानपुर, दिसम्बर 1 -- श्री पंचमुखी हनुमान जी मंदिर, पनकी धाम में 22वें वार्षिक धार्मिक आयोजनों में श्री पंच कुंडी पंचमुखी हनुमान यज्ञ में आहुति दी गई। प्रधान व्यास सुरेश चन्द्र तिवारी मस्त जी ने कहाकि व्यक्ति को अपने कर्मों पर ध्यान देना चाहिए और भाग्य को कोसने या ईश्वर को दोष देने के बजाए अपने कर्मों को सुधारना चाहिए। इस अवसर पर महामंडलेश्वर जितेन्द्र दास शास्त्री, यज्ञाचार्य पंडित अमित अग्निहोत्री, पं. दिवाकर शुक्ला, पं, बालकदास ब्रह्मचारी, पं. सुरेश दास,पं. चंद्रशेखर पाण्डेय, पं. रामकृपाल त्रिपाठी और पं. उमाशंकर पांडेय आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.