हजारीबाग, नवम्बर 23 -- हजारीबाग, वरीय संवाददाता। हजारीबाग में रविवार को कैथोलिक समाज की ओर ख्रीस्त राजा पर्व-2025 अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे पवित्र मिस्सा से हुआ, जिसमें बिशप आनंद जोजो मुख्य अनुष्ठाता रहे। उनके साथ पल्ली पुरोहितों एवं दस अन्य पुरोहितों ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना संपन्न कराई। पवित्र मिस्सा के दौरान बिशप आनंद जोजो ने कहा कि ईश्वर के राज्य का कभी अंत नहीं होता, क्योंकि वे हमारे हृदयों में सदा निवास करते हैं। धरती पर अनेक बादशाह आए और गए, उनके राज्य समाप्त हो गए, परंतु ईश्वर का राज अनंत है। उन्होंने सभी विश्वासियों से आग्रह किया कि वे अपने दिल, जीवन, परिवार और कलिसिया में स्थान देकर ईश्वर के राज्य की अवधारणा को पूर्णता तक पहुंचाएं। श्रद्धा और अनुशासन से भरा था जुलूस मिस्सा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.