रांची, अक्टूबर 5 -- रांची, वरीय संवाददाता। संत फ्रांसिस चर्च, बनहोरा में रविवार को पल्ली दिवस का आयोजन किया गया। इसी के साथ मांडर विकारिएट कैथोलिक महिला संघ की 56वीं वार्षिक आमसभा भी संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कृषि-पशुपालन व सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की उपस्थित रहीं। अपने संबोधन में उन्होंने देश की धर्मनिरपेक्ष संस्कृति पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ईश्वर के कई रूप हैं, लेकिन हर रूप में उनके प्रति आस्था और विश्वास एक समान है। महिलाओं की भागीदारी आवश्यक मंत्री ने समाज में महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कहा कि कई आंदोलनों को महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने ही सफल बनाया है। कहा, महिलाओं की भागीदारी के बगैर संतुलित परिवार और समाज की परिकल्पना बेमानी होगी। इस अवसर पर फादर एंथोनी हेब्रम, फादर सुमन एक्का, फादर मन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.