गाजीपुर, जनवरी 5 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। ग्राम इब्राहिमपुर में रामहित यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान सिद्धपीठ हथियाराम मठ के महंत और जूना अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनन्दन यति महाराज ने कहा कि आज लोगों का जीवन काफी व्यस्तम हो गया है, लेकिन इसमें थोड़ा समय निकालकर ईश्वर की पूजा आराधना करना अत्यंत ही श्रेयस्कर है। कहा कि धरा धाम पर आने के बाद इंसान भगवान को भूल चुका है, जो सर्वथा अनुचित है। मानव जीवन में पूजन-अर्चन का काफी महत्व है। ईश वंदना से व्यक्ति के मन का शुद्धिकरण और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मानव जीवन की सार्थकता सिद्ध करते हुए भगवत भजन जैसा उत्तम कार्य करें। उन्होंने संत और सत्संग के सानिध्य में रहने से अच्छे विचारों का सृजन होने की बात कहते हुए बताया कि मनुष्य के अंदर प्रेम, भक्ति, श्रद्धा और ईश्वर के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.