मुंगेर, जून 12 -- बरियारपुर, निज संवाददाता। नीरपुर पंचायत की फुलकिया कल्याणपुर काली स्थान में चल रहे भागवत कथा में बुधवार को कथावाचक श्याम उपाध्याय ने कहा कि धनवान व्यक्ति वही है जो ईश्वर की भक्ति करते हुए पीड़ित मानवता की सेवा करे। पीड़ित मानवता की सेवा, ईश्वर की भक्ति की तरह है। बाल कृष्ण प्रसंग के दौरान उन्होंने कहा कि पुतना राक्षसी ने बालकृष्ण को उठा लिया और स्तनपान कराने लगी। श्रीकृष्ण ने उसकी मंशा को जान लिया और स्तनपान करते-करते ही पुतना का वध कर दिया। उन्होंने एक और प्रसंग में कहा कि गाय की सेवा 33 करोड़ देवी- देवताओं की पूजा की तरह है। उन्होंने बताया कि पृथ्वी ने गाय का रूप धारण कर श्रीकृष्ण को पुकारा तब श्रीकृष्ण पृथ्वी पर अवतरित हुए। एक बार बाल कृष्ण माटी खाते पकड़ गये। कृष्ष्ण के मुंह खोलते ही यशोदा को मुंह में चर-अचर सम्पूर्ण जगत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.