मधेपुरा, जुलाई 18 -- उदाकिशुनगंज एक प्रतिनिधि। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वावधान में परम् पूज्य आशुतोष जी महाराज के सानिध्य में एक दिवसीय सत्संग में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। अनुमंडल मुख्यालय स्थित मुख्य बाजार में सत्संग के दौरान प्रवचन करते स्वामी सुकरमानंद जी महाराज ने कहा कि संतों की अमृतवाणी श्रवण मात्र करने से ही मानव जीवन का कल्याण हो जाता है। लेकिन आज के परिवेश में आधुनिकता के इस दौर में लोग ईश्वर की भक्ति करना भूल गये हैं। जो लोग अपने जीवन के व्यस्ततम समय में से कुछ समय ईश्वर की भक्ति में लगाते हैं। उनका जीवन चरितार्थ हो जाता है। मनुष्य को हमेशा अच्छे कर्मों पर चलना चाहिए। संतों की संगति से मन के अंदर की विकृतियों का नाश होता है और संसारिक जीवन उनका सुखमय व्यतीत होता है। सत्संग में साध्वी शितला भारती, महामाया भारत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.