उन्नाव, फरवरी 18 -- उन्नाव। औरास स्थित एक गेस्ट हाउस में सन्त निरंकारी सत्संग का आयोजन किया गया। जिसमें बताया कि जिसकी भक्ति और पूजा की जाती है उसका ज्ञान जरूरी है तभी साक्षात ईश्वर की पहचान हो पाएगी। इस अवसर पर प्रयागराज से पधारे मुख्य अतिथि महात्मा राम ललक शुक्ला ने कहा कि ज्ञान के बिना जीवन अधूरा है। ईश्वर की प्राप्ति करनी है तो गफलत की नींद को त्याग दीजिए। बताया कि परमात्मा एक है ईद पर तुम रख लो करवा चौथ पर हम रख लेते है। चांद एक है। जिसे धरा पर बाट लिया गया। जब तक हम सभी प्राणी आपस मे बटे रहेंगे तब तक ईश्वर के दर्शन नही हो सकते। इस दौरान आयोजक राकेश बघेल, नरेंद्र नाथ मिश्र, हरिश्चन्द्र संदीप, अमित, ज्योति पाल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...