बक्सर, मार्च 6 -- बक्सर। बिहार कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद ने संगठन विस्तार करते हुए कई छात्र नेताओं को प्रदेश कमेटी में पदाधिकारी के रूप में जिम्मेदारी दी है। इस क्रम में बक्सर एनएसयूआईI के छात्र नेता ईशान त्रिवेदी को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है। प्रदेश महासचिव मनोनीत करने पर एनएसयूआई के सदस्यों ने खुशी जाहिर करते हुए मिठाइयां बांटी। वहीं, श्रीत्रिवेदी ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने व राहुल गांधी के विचारों को प्रदेश के माध्यम से जनता तक पहुंचाने के साथ ही बिहार के छात्रों के हित में काम करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने प्रतिबद्धता जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.