नई दिल्ली, फरवरी 3 -- भारतीय टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने आगामी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन चुनी है। उन्होंने अमेरिका के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए भारत की अंतिम-11 में स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को शामिल किया है। लेकिन हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान वापसी करने वाले और धमाकेदार शतक लगाने वाले ईशान किशन को अपनी टीम में जगह नहीं दी है। चहल ने अपनी प्लेइंग इलेवन में खराब फॉर्म से जूझ रहे संजू सैमसन को मौका दिया है। उनके साथ उन्होंने अभिषेक शर्मा को बतौर सलामी बल्लेबाज रखा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में संजू सैमसन के पास बतौर सलामी बल्लेबाज अपनी जगह पक्की करने का मौका था। हालांकि उन्होंने पांच मैचों में 9.20 के औसत से सिर्फ 46 रन बनाए। ईशान किशन ने तीन चार मैचों में 53.75 के औसत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.