नई दिल्ली, फरवरी 3 -- टी20 वर्ल्ड कप 2026 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। टूर्नामेंट का सात फरवरी से आगाज होने जा रहा है। भारत और श्रीलंका टूर्नामेंट के दसवें संस्करण के संयुक्त मेजबान हैं। फ्रेंचाइजी क्रिकेट और द्विपक्षीय टी20 सीरीज में खिलाड़ियों के बल्ले से अक्सर शतक निकलते हैं लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा कम ही देखने को मिला। टी20 वर्ल्ड कप की 2007 में शुरुआत हुई थी और टूर्नामेंट के इतिहास में सिर्फ 10 खिलाड़ियों ने ही शतक ही लगाए हैं। क्रिस गेल ने दो बार यह कमाल किया। वहीं, सुरेश रैना एकमात्र भारतीय हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में शतक ठोकने का कारनामा अंजाम दिया।रैना ने 2020 में लगाई थी सेंचुरी भारत के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज रैना ने 2010 में आयोजित टी20 वर्ल्ड कप में सेंचुरी लगाई थी। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 60 गेंदों में 101 र...