पीलीभीत, नवम्बर 12 -- ईशर अकादमी सेकेंडरी विद्यालय में वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन शुरु हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में बैंक मैनेजर एके गुप्ता मौजूद रहे। महोत्सव का शुभांरभ विद्यालय के प्रधनाचार्य गुरदीप सिंह और प्रधानाध्यपिका हरमीत कौर ने मशाल जलाकर किया। इस दौरान दौड़, रस्साकसी, बाधा दौड़, डेसप दौड़ बोरी दौड़़, रिले रेस, शाट पिट, डिस्कस थ्रो आदि प्रतियोगिताएं कराईं गई। इसमें बच्चों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। कार्यकम में मौजूद लोगों ने प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया। विजेता बच्चों को स्थान दिया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य गुरदीप सिंह ने कहा कि खेल शारीरिक ही नहीं मानसिक विकास के लिए भी आवश्यक है। इस दौरान शोभित सक्सेना, राजेश आजाद, अभिषेक सक्सेना आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...