मैनपुरी, मार्च 22 -- गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत ग्राम शिवसिंहपुर नवादा में ईशन नदी को प्लास्टिक मुक्त करने का अभियान चलाया गया। इस दौरान 1 किमी क्षेत्र में ईशन नदी को पॉलीथिन से मुक्त किया गया। वहीं नुमाइश पांडाल परिसर में भी सफाई की गई। अभियान में 50 बोरा पॉलिथीन एकत्रित कर उसे प्लास्टिक बेस्ट मैनेजमेंट इकाई सुल्तानगंज भेजा गया। शनिवार को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला परियोजना समन्वयक नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि जनपद में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत ईशन नदी के किनारे बसे गांवों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान डीएम के निर्देश पर चलाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य नदी के किनारे जमा गंदगी व सिंगल यूज प्लास्टिक को हटवाना है। प्लास्टिक के इस्तेमाल से पर्यावरण को नुकसान होता है। वहीं जानवर प्लास्टिक को भोजन समझकर खा लेते हैं जिससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.