लखनऊ, जनवरी 9 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता अशोक लेलैंड कंपनी के ईवी विनिर्माण संयंत्र के उद्घघाटन समारोह में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि यह ईवी प्लांट देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को गति देने में मददगार साबित होगा और इसे गति देगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन के महत्वाकांक्षी रोडमैप पर काम चल रहा है। पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत देश में 70,000 से अधिक ईवी चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना की जा रही है। 11,500 करोड़ रुपये के व्यय वाली फेम-2 योजना ने ईवी अपनाने के अभियान को गति दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी में आए बदलाव व बढ़े निवेश की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...