भदोही, दिसम्बर 5 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला निर्वाचन अधिकारी (डीएम) शैलेश कुमार ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित ईवीएम व वीवीपैट स्ट्रांग रूम का राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों संग निरीक्षण किया। निरीक्षण में ईवीएम के रख-रखाव, रजिस्टर एवं गेट पर सील लाकर का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी पर तैनात गोर्डों से व्यवस्था की जानकारी प्राप्त किए। इस दौरान डीएम ने सीसी कैमरा में विगत दिवसो की रिकॉर्डिंग की चेकिंग, फायर सेफ्टी उपकरण की वैलेडिटी तिथि आदि बिंदुओं का भी अवलोकन किया। इस मौके पर राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संजय श्रीवास्तव एवं जिला जिला सूचना अधिकारी डॉ. पंकज कुमार आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...