जहानाबाद, फरवरी 7 -- वेयरहाउस की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा बलों को सतर्क रहने का निर्देश डीएम और एसपी के द्वारा ईवीएम वेयरहाउस का किया गया निरीक्षण अरवल, निज प्रतिनिधि। डीएम अमीषा बैंस और पुलिस अधीक्षक नवजोत सिमी के द्वारा संयुक्त रूप से ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, प्रवेश निकास पंजी, अग्निशमन उपकरण, डबल लॉक सिस्टम तथा स्ट्रॉन्ग रूम की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया गया। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वेयरहाउस की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए तथा सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ईवीएम वेयरहाउस की नियमित निगरानी की जाए और सीसीटीवी कैमरों को हमेशा चालू अवस्था में रखा जाए।...