चंदौली, फरवरी 23 -- चंदौली, संवाददाता। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं प्रभारी जिलाधिकारी आर जगत साईं ने फरवरी माह के निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। वेयरहाउस के बाहर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की भी जानकारी ली। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि नियमित निगरानी और रिकॉर्डिंग की जांच समय-समय पर की जाए। मौके पर निर्वाचन विभाग के संबंधित अधिकारी के साथ राजनैतिक दल के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.