साहिबगंज, फरवरी 9 -- साहिबगंज। जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- डीसी हेमंत सती ने सोमवार को समहरणालय स्थित ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस में रखे इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा एवं प्रबंधन का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीसी ने वेयरहाउस में सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से मूल्यांकन किया और सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ईवीएम और वीवीपैट मशीनें चुनाव प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा और रखरखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीसी ने वेयरहाउस में उपकरणों की उपलब्धता और सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की। साथ ही, उन्होंने स्टाफ को नियमित अंतराल पर प्रशिक्षण प्रदान करने की आवश्यकता पर बल ...