बगहा, नवम्बर 12 -- बेतिया। जिले की नौ विस सीटों पर मंगलवार को मतदान हुए। सुबह छह बजे से बूथों पर मतदान शुरू हो गया। करीब आधा दर्जन जगहों पर ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत मिली। हालांकि अधिकांश जगहों पर ईवीएम की गड़बड़ी तुरंत दूर कर ली गई। हालांकि सिकटा विधानसभा के बूथ नंबर 131 पर ईवीएम में कुछ देर के लिए गड़बड़ी हुई, जिसे आधे घंटे के अंदर ठीक कर लिया गया। इससे कुछ देर के लिए मतदाताओं को वोट के लिए इंतजार करना पड़ा। वहीं नौतन विधानसभा के बूथ संख्या 174 पर ईवीएम आधे घंटे के लिए तकनीकी रूप से खराब हो गया। दोपहर एक बजे इस बूथ पर ईवीएम खराब हुआ जो 1.30 बजे तक ठीक कर लिया गया। बगहा विधानसभा के 105 नंबर बूथ पर आधे घंटे के लिए और बूथ नंबर 366 पर 20 मिनट के लिए खराब हुआ, जिसे ठीक कर लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.