हाजीपुर, नवम्बर 7 -- महुआ । ए.सं. मतदान के दौरान गुरुवार को इवीएम और वीवी पैट का वीडियो वायरल होने पर आचार संहिता का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला यहां सीओ के द्वारा थाने में आवेदन देकर दर्ज कराया गया है। आवेदन में को मणि कुमार वर्मा के द्वारा बताया गया है फेसबुक पर एक लिंक के माध्यम से इवीएम पर क्रम संख्या 08 के सामने नीला बटन दबाते और वीवी पैट पर पर्ची को निकलते दिखाया गया है। मतदान की गोपनीय प्रक्रिया को भंग करने पर वीडियो लिंक के माध्यम से वायरल करने वाले मदन यादव पर आचार संहिता का मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने केस संख्या 1060/25 में मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई भी शुरू कर दी है। मालूम हो कि महुआ में आचार संहिता उल्लंघन का यह तीसरा मामला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.