पूर्णिया, अक्टूबर 14 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा प्रथम रैंडमाइजेशन के माध्यम से प्रथम स्तरीय जाँच (एफएलसी) में सही पाये गये ईवीएम एवं वीवीपैट को विधानसभावार आवंटित किया गया। प्रथम रैंडमाइजेशन भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल के माध्यम से संपन्न होता है। बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के दौरान उपयोग की जाने वाली ईवीएम एवं वीवीपैट का 'प्रथम रैंडमाइजेशन' पूर्णिया जिला में सोमवार को महानन्दा सभागार समाहरणालय परिसर में विधानसभा 56-अमौर, 57-बायसी, 58-कसबा, 59-बनमनखी, 60-रूपौली, 61-धमदाहा, 62-पूर्णिया के अनुसार की गई। जिले में प्रथम रैंडमाइजेशन राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान बहुजन समाज पाटी, भारतीय जनता पार्टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.