लखनऊ, जनवरी 12 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता। शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद नकवी ने ईरान में चल रहे संघर्ष के पीछे अमेरिका और इजरायल का हाथ बताया है। मौलाना ने कह कि वहां प्रदर्शन कर रहे लेागों के पास हथियार कहां से आए, जिससे स्थानीय पुलिस कर्मी मारे गए। मौलाना ने आरोप लगाया कि ये हथियार इजरायल ने पंहुचाएं हैं। मौलाना जवाद ने सोमवार को ईरान पर जारी संघर्ष पर अपना बयान जारी किया। मौलाना जवाद ने कहा कि कोई मुसलमान कैसे मस्जिद जला सकता है, कैसे इमामबाड़े जला सकता है, कैसे कोई मजार जला सकता है। ईरान में 100 मस्जिदें जला दी गईं। मस्जिदें और इमामबाड़े जलाने वाले मुसलमान नहीं हो सकत हैं। ये सब अमेरिका और इजरायल की शह पर हो रहा है। मौलाना ने कहा कि ईरान में अगर महंगाई हुई तो उसके पीछे अमेरिका है, विरोध प्रदर्शन अमेरिका के खिलाफ होने चाहिए। क्योंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.