बुलंदशहर, जून 21 -- जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव सांखनी निवासी 10 छात्र युद्ध के बीच ईरान में फंसे हुए हैं जिनकी सलामती के लिए शुक्रवार को दुआ मांगी गई। परिजनों ने बताया कि तीन-चार दिन के अंदर छात्र सकुशल लौटने की बात कह रहे हैं। छात्रों को लेकर परिजनों में दहशत का माहौल है। उन्होंने सरकार से उनकी सकुशल वापसी की मांग की है। कस्बा जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव सांखनी निवासी मोहम्मद अब्बास पुत्र मुजफ्फर हुसैन, मोहम्मद अब्बास जाकरी पुत्र जाकिर हुसैन ,अजहर अब्बास पुत्र मोहम्मद तकी,मुसब्बिर अब्बास पुत्र रोजे अली, सदफ पुत्री जिया उल हसन,इकरार हुसैन पुत्र इसरार हुसैन और वाफिया पुत्री शहजाद अपनी पढ़ाई के लिए ईरान गए हुए थे। जहां इजराइल और ईरान के बीच युद्ध छिड़ने से सभी फ़्लाइट रद्द हो गई। जिससे सभी छात्र वहां फंस गये हैं। भारत में उनकी वापसी नहीं हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.