जौनपुर, जून 20 -- जौनपुर, संवाददाता। ईरान-इजरायल के बीच जंग में जिले के कई छात्र फंस गए हैं। बुधवार शाम तक दो के ईरान में फंसने की बात सामने आई। गुरुवार को पता चला कि एक और छात्र फंसा है। उसके परिजनों की चिंता बढ़ गई है। उन्होंने सरकार से उसे सही-सलामत वहां से निकालने की गुहार लगाई है। सरायख्वाजा क्षेत्र में हैदरपुर गांव निवासी हुसैन रजा अरबी-फारसी की पढ़ाई के लिए वर्ष 2022 में ईरान गया था। परिजनों का कहना है कि आर्थिक स्थिति हालत ठीक नहीं है फिर भी लोगों के सहयोग से उसे अध्ययन के लिए वहां भेजा। ईरान-इजरायल युद्ध से उनकी चिंता बढ़ गई है। हुसैन रजा के पिता सिब्ते रजा दिव्यांग हैं। उन्होंने बेटे की सकुशल वापसी के लिए सरकार से अपील की। उसकी तीनों बहनों ने भी गुहार लगाई है। वे उसकी सलामती की दुआ मांग रही हैं। खेतासराय की छात्रा और शाहगंज की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.