लखनऊ, जनवरी 16 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता ईरान में चल रहे तनाव के बीच लखनऊ के लोगों की धड़कने भी बढ़ी हुई हैं। दरअसल लखनऊ के तमाम युवा ईरान में धार्मिक पढाई कर रहे हैं। हालांकि अपनों से बात होने के बाद परिवार वाले संतुष्ट हुए कि ईरान में तेहरान को छोड़कर कुम, मशहद व अन्य शहरों में हालात सामान्य हैं। शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद बेटे और बहु इन दिनों ईरान में हैं। मौलाना ने कहा कि जितना बताया जा रहा है ईरान के हालात उतने खराब नहीं है। ईरानी हुकूमत और वहां की आवाम ने अमेरिका और इजरायल के मंसूबो को ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से जिन मां-बाप के बच्चे ईरान में उनको चिंता बनी रहेगी लेकिन हालात बिल्कुल सामान्य है। मौलाना ने बताया कि उनका बेटा सैयद कल्बे अहमद और बहू कुम से मशहद तक ट्रेन से सफर कर शुक्रवार को पंहुचे। शुक्रवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.