नई दिल्ली, फरवरी 19 -- Petrol-Diesel Rate Today: अमेरिका द्वारा ईरान पर संभावित सैन्य कार्रवाई की खबरों के बाद तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। पिछले सत्र में 4.6% की बढ़त के बाद वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) कच्चा तेल 65 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं, ब्रेंट कच्चा तेल दो सप्ताह से अधिक समय में पहली बार 70 डॉलर के स्तर को पार कर गया। हालांकि, राहत की बात यह है कि भारत में पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इंडियन ऑयल के पंपों पर पेट्रोल की आज रिटेल कीमत Rs.94.77 प्रति लीटर है। इसी तरह, डीजल का खुदरा मूल्य Rs.87.67 प्रति लीटर है।दिल्ली में कितना है पेट्रोल-डीजल पर टैक्स तेल कंपनियों द्वारा तय बेस प्राइस और एक्साइज ड्यूटी के साथ Rs.74.97 है। डीलर कमीशन Rs.4.40 जुड़ता है। सबसे ऊपर, दिल...