धनबाद, जून 23 -- धनबाद भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के झारखंड राज्य कमेटी के सदस्य शिवबालक पासवान ने ईरान पर अमेरिका की बमबारी की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे ईरानी संप्रभुता और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन बताया। पासवान ने कहा कि इससे पश्चिम एशिया में तनाव और अस्थिरता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि अमेरिका और इजरायल ईरान पर युद्ध थोपना चाहते हैं जबकि आईएईए और अमेरिकी एजेंसियों के अनुसार ईरान के परमाणु हथियार बनाने का कोई प्रमाण नहीं है। ईरान अब भी एनपीटी संधि का पालन कर रहा है। उन्होंने कहा कि इसका असली उद्देश्य क्षेत्रीय प्रभुत्व और तेल संसाधन पर कब्जा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...