नई दिल्ली, जनवरी 12 -- ईरान इस वक्त जल रहा है। खामेनेई विरोधी प्रदर्शनों के बीच हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ईरानी अधिकारी देशव्यापी अयातुल्लाह अली खामेनेई विरोधी प्रदर्शनों से जुड़े पहले फांसी के मामले की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 26 वर्षीय इरफान सोलतानी को 8 जनवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया था और उसे फांसी की सजा सुनाई गई है। बताया गया कि ईरान में फैले खामेनेई विरोधी प्रदर्शनों में भाग लेने के आरोप में पकड़ा गया था। इरफान सोलतानी तेहरान के कराज उपनगर फरदिस के रहने वाला है और 8 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। मानवाधिकार समूह हेंगाव और मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, सजा बुधवार को अमल में लाई जा सकती है।पहले भी किया जा चुका है फांसी का इस्तेमाल गौरतलब है कि ईरान ने पहले भी असहमति को कुचलने के लिए फांसी का इस्तेमाल किया है, ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.