नई दिल्ली, फरवरी 19 -- अमेरिका और ईरान युद्ध की आहट तेज हो गई है। हालांकि, सैन्य कार्रवाई को लेकर कोई भी तारीख तय नहीं की गई है। आशंका जताई जा रही है कि अगर परमाणु बातचीत सफल नहीं होती है, तो अमेरिका हमला कर सकता है। इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। इस बीच खबर है कि ईरान भी अमेरिका के संभावित हमले के खिलाफ तैयारियां तेज कर रहा है। कहा यह भी जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमले को लेकर अंतिम फैसला नहीं लिया है, लेकिन शनिवार तक बड़ी कार्रवाई की जा सकती है। वॉल स्ट्रीट जनरल की रिपोर्ट के अनुसार, अगर परमाणु बातचीत सफल नहीं हो पाती है, तो ईरान संभावित अमेरिकी हमले के जवाब में सैन्य और घरेलू तैयारियां कर रहा है। नेता 'मौजेक डिफेंस' के जरिए कमान प्रणाली चला रहे हैं। इनमें परमाणु स्थानों को मजबूत करना, स्ट्रेट ऑफ होर...