नई दिल्ली, फरवरी 3 -- ईरान की राजधानी तेहरान से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। खबरों के मुताबिक, मंगलवार को तेहरान के पश्चिमी इलाके जन्नत आबाद (Jannat Abad) में स्थित एक बाजार में भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। आग की सूचना मिलते ही तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। मौके पर दमकल की कई टीमें पहुंची हुई हैं और आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश कर रही हैं। तेहरान आपातकालीन सेवाओं के ऑपरेशन कमांडर मोहम्मद बेहनिया ने बताया कि अब तक आग से किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई है और कोई हताहत नहीं हुआ है। सरकारी मीडिया और रिपोर्ट्स के अनुसार, यह आग जन्नत आबाद इलाके के एक व्यस्त बाजार में लगी, जहां दुकानें और छोटे-छोटे स्टॉल भरे हुए हैं। आग इतनी भीषण है कि इसकी लपटें और उठता हुआ घना काला धुआं शहर के कई हिस्सों से साफ दिखाई दे रहा है।...