नई दिल्ली, जून 23 -- ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिका के हमले के बाद जवाबी हमले की आशंका थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका को जवाब देने के लिए ईरान ने कतर पर हमला कर दिया है। कतर में अल उदीद एयरबेस मध्य एशिया में अमेरिका का सबसे बड़ा एयरबेस है। वहीं ईरान की आक्रामकता को देखते हुए अमरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी एक्शन मोड में हैं। रॉयटर्स के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप सिजुएशन रूम में रक्षा सचिव और अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ बड़ी मीटिंग कर रहे हैं। कतर ने बयान जारी कर कहा है कि दोहा में अमेरिकी एयरबेस पर ईरान ने हमला किया है। हालांकि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। कतर ने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक उसके पास इन हमलों का जवाब देने का अधिकार है। कतर को ईरान के हमले की पूरी आशंका थी। ऐसे में पहले ही कतर ने अपना हवाई क्षेत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.