नई दिल्ली, जनवरी 15 -- ईरान में भारतीय जहाज एमटी वैलिएंट रोर के 16 भारतीय क्रू मेंबर को ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) द्वारा हिरासत में लिए जाने के परिवार के लोग टेंशन में है। जहाज को 8 दिसंबर 2025 को संयुक्त अरब अमीरात के दिब्बा बंदरगाह के पास अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में रोका गया था, जहां ईरानी अधिकारियों ने 6000 मीट्रिक टन ईंधन की तस्करी का आरोप लगाया। इस घटना में शामिल तीसरे इंजीनियर केतन मेहता के परिवार ने विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भावुक अपील की है, ताकि उनके बेटे को जल्द से जल्द सुरक्षित वापस लाया जा सके।क्या बोला परिवार? केतन के पिता मुकेश मेहता ने बताया कि परिवार ने आखिरी बार केतन से 31 दिसंबर 2025 को बात की थी। नए साल की पूर्व संध्या पर केतन ने माता-पिता को आश्वस्त किया था कि वह सुरक्षित है। उन्होंने आगे बता...