लखनऊ, फरवरी 11 -- अमन व इंसाफ तहरीक की ओर से यूपी प्रेस क्लब में अमन व आस्था के समर्थन, अत्याचार व अन्याय के विरोध विषय पर प्रेसवार्ता हुई। जिसमें मजलिस उलेमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना कल्बे जवाद नकवी और अन्य उलेमाओं ने वैश्विक स्तर पर फैली अशांति और मानवाधिकारों के उल्लंघन पर चिंता व्यक्त की। विशेष रूप से अमेरिकी वर्चस्ववाद और इजरायली बर्बरता की निंदा की गई। मौलाना कल्बे जवाद नकवी ने कहा कि दुनिया की वर्तमान स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। वैश्विक शक्तियां दुनिया में अशांति और युद्ध को बढ़ावा देना चाहती हैं, जिसका हम विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी कुछ ताकतों ने दुनिया पर कब्जा कर अपनी कॉलोनियां बना ली थीं। उन्होंने कमजोर देशों पर कब्जा कर उनके प्राकृतिक संसाधनों और खनिज संपदा को अपने नियंत्रण में ले लिया था, और आज भी वही प्रयास हो रहा...