अंबेडकर नगर, जनवरी 8 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। नगर के मखदूमपुर में अकबरपुर-अयोध्या रेल मार्ग पर गुरुवार को रेल हादसा हुआ। मखदूमपुर के पास वंदेभारत ट्रेन की चपेट में आने से 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई सूचना पर थाना जीआरपी और कोतवाली अकबरपुर की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। साथ ही शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की। हादसा गुरुवार के दोपहर में हुआ। ट्रेन से कटे किशोर की पहचान अकबरपुर नगर के मीरानपुर मोहल्ला निवासी सनी (16) पुत्र निरंकार राजभर के रूप में हुई है। सनी दोपहर में मखदूमपुर से अपने घर मीरानपुर लौट रहा था। जब वह रेलवे लाइन पार कर रहा था, तभी वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सनी कान में इयरफोन लगाए हुए था। इससे ट्रेन के आने की आवाज सुनाई नहीं दी, जिससे हादसा हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान क...