पीलीभीत, फरवरी 7 -- पूरनपुर। रेल पटरी के किनारे ईयर फोन लगाकर मोबाइल चल रहा युवक ट्रेन से टकराकर घायल हो गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव बिलभुजिया के बीच से पीलीभीत- मैलानी ब्रॉडगेज की पटरी गुजरी है। पटरी के दोनों तरफ गांव की आबादी है। शुक्रवार को गांव का रहने वाला अवधेश पुत्र नवजेश्वर ईयफोन लगाकर रेल पटरी के किनारे मोबाइल चल रहा था। लगभग 4:15 बजे पूरनपुर से मैलानी जा रही पैसेंजर ट्रेन की आवाज अवधेश को सुनाई नहीं दी। इस दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन की टक्कर लगने के बाद अवधेश पटरी के किनारे घायल होकर गिर गया। जानकारी लगते ही उसके परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने उसे जोगराजपुर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...