सहरसा, दिसम्बर 15 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। सहरसा-सुपौल रेलखंड के संतपुर लक्षमिनियां ढाला के निकट रविवार की दोपहर ट्रेन से कटकर एक सोलह वर्षीय युवक की मौत हो गई है। बताया जाता है कि संतपुर निवासी धर्मेन्द्र यादव का सोलह वर्षीय पुत्र मिठू कुमार रेलवे पटरी होकर आ रहा था उसी समय तेज रफ्तार से जा रही एक्सप्रेस ट्रैन की चपेट में वह आ गया जिसमें उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार वह कान में ब्लूटूथ लगाकर पटरी के रास्ते जा रहा था उसी समय एक्सप्रेस ट्रेन बार बार सीटी बजाकर गुजर रहा था लेकिन युवक मोबाइल के गाने पर सून नहीं सका जिसके बाद ट्रेन उसपर से गुजर गयी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घर के सदस्य जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर आकर लाश को ले जाकर दाह संस्कार की प्रक्रिया शुरू की। इस तरह की हुई घटना के बाद परिवार मे...