रांची, फरवरी 6 -- रांची, संवाददाता। रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को हड़कंप मच गया। यह धमकी एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा ईमेल से दी गई, जिसके बाद कोर्ट प्रशासन और पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई। धमकी भरा ईमेल मिलते ही रांची पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। पूरे कोर्ट परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया और सघन जांच अभियान शुरू किया गया। इसी दौरान बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) को भी बुलाया गया, जिसने सुरक्षा बलों के साथ कोर्ट की सभी इमारतों, कक्षों और आसपास के क्षेत्रों की गहन तलाशी ली। लगभग चार घंटे तक जांच की गई। जांच के दौरान हर संदिग्ध वस्तु की बारीकी से जांच की गई। हालांकि, अब तक किसी भी प्रकार का विस्फोटक पदार्थ बरामद नहीं हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.