लातेहार, दिसम्बर 15 -- चंदवा, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के झामुमो में जाने से संबंधित भ्रामक खबर प्रकाशित होने के बाद सोमवार को पथ निर्माण विश्रामागार मे लातेहार विधायक प्रकाश राम, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अमित गुप्ता एवं राजू उरांव ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन खबरों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने इसे विपक्ष द्वारा सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का हथकंडा बताया। विधायक श्री राम ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित एवं सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है, जहां कार्यकर्ता ईमानदारी और संगठनात्मक मजबूती के साथ काम करते हैं। उन्होंने कहा कि जमीन लूट, ठेकेदारी और निजी स्वार्थपूर्ति के उद्देश्य से अन्य दलों के लोग जेएमएम में जा रहे हैं। झामुमो अपने ही गठबंधन सहयोगियों को पार्टी में शामिल कर इसे भाजपा से जोड़कर प्रचारित कर रही है...