मऊ, नवम्बर 12 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अंतर्गत बोझी क्षेत्र के बड़रांव विकास खण्ड सभागार में बुधवार को पोषण भी, पढ़ाई भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बड़रांव विकास खण्ड की ब्लाक प्रमुख पूजा मिश्रा ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दी गई जिम्मेदारियों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया। कहा कि पोषण भी पढ़ाई भी एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है। जिसका उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को बच्चों के लिए बेहतर देखभाल और शिक्षा केंद्र बनाना है। बाल विकास परियोजना अधिकारी, मास्टर ट्रेनर ज्ञानवती चैधरी ने कहा कि इस कार्यक्रम का लक्ष्य बच्चों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना और देश को कुपोषण मुक्त बनाना है। साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए उनकी प्रारंभिक शिक्षा और पोषण दोनों की आवश्यकता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.