नई दिल्ली, फरवरी 5 -- पाकिस्तान नेशनल असेंबली के पूर्व डिप्टी स्पीकर कासिम खान सूरी इन दिनों गुजर-बसर करने के लिए अमेरिका में टैक्सी चलाने को मजबूर हैं। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) अमेरिका द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सरकार द्वारा उनकी संपत्ति और बैंक खाते जब्त किए जाने के बाद वह अब अमेरिका में ड्राइविंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां ड्राइवर के रूप में काम करते हुए मुझे वित्तीय चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन ईमानदारी से जीविका कमाने पर मुझे गर्व है। जारी वीडियो में बताया गया है कि कासिम खान सूरी को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का समर्थन करने के कारण दजर्नों फर्जी मामलों में फंसा दिया गया। उनकी संपत्ति और बैंक खातों की जब्ती कर ली गई। साथ ही पाकिस्तान से जबरन खदेड़ दिया गया।...