महाराजगंज, दिसम्बर 18 -- निचलौल। निचलौल कस्बे के गोरखपुर रोड पर बुधवार अपराह्न तीन बजे लावारिस हालत में एक पर्स गिरा दिखाई पड़ा। इसमें नगदी रकम और जेवर भरे हुए थे। इसे निचलौल कस्बे के हर्रेडीह मुहल्ला निवासी राजकुमार मौर्य पुत्र छोटेलाल मौर्य ने उठाकर देखा तो उसे पर्स में नगद 8830 रुपए एक पीस सोने का मंगलसूत्र, एक पीस सोने का नथिया पड़ा हुआ था। उसने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए इसकी सूचना व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष दीपक जायसवाल को दी। पर्स में मौजूद डॉक्यूमेंट के आधार पर सुधा यादव ग्राम सभा गौनरिया को फोन करके बुलाकर उसे पर्स सौंप दिया गया। युवती अपना सामान पाकर युवक को धन्यवाद दी। युवक के इस ईमानदारी की मिसाल लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.