मुजफ्फरपुर, फरवरी 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। लंगट सिंह कॉलेज में शुक्रवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर एक भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्मृति पार्क में आयोजित इस समारोह में कॉलेज के प्राध्यापकों, छात्रों और कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय द्वारा माल्यार्पण से हुई। इसके बाद प्रो. राय ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के जीवन, उनके आदर्शों और देश के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद न केवल एक महान राजनेता और विद्वान थे, बल्कि वे सादगी और ईमानदारी की प्रतिमूर्ति भी थे। यह कॉलेज के लिए अत्यंत गौरव की बात है कि डॉ. राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.