बदायूं, फरवरी 5 -- बदायूं। माध्यमिक शिक्षा मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने बुधवार को विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत दर्जी एवं धोबी ट्रेड के 200 लाभार्थियों को जिला उद्योग केंद्र में टूल किटें वितरित की। माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि लाभार्थी इन टूल किट के माध्यम से रोजगार पाएंगे। उन्होंने लाभार्थियों से ईमानदारी एवं मेहनत से कार्य करने को कहा। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा हर वर्ग का ध्यान रखते हुये विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनमें से विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना भी एक है। इस योजना के तहत विभिन्न ट्रेडों के तहत जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से प्रशिक्षण कराया जाता है एवं बाद में टूल किटें दी जाती हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष शारदेंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.