हिन्दुस्तान ब्यूरो, सितम्बर 26 -- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर महागठबंधन अति पिछड़ा वर्ग के बाद महिलाओं के लिए चुनावी घोषणा पत्र जारी करेगा। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को पटना में इसका ऐलान कर सकती हैं। इस दौरान महागठबंधन के सभी घटक दलों के नेता भी मौजूद रहेंगे। महागठबंधन के महिला संकल्प पत्र में महिला सुरक्षा, अधिकार और महिला हिंसा से संबंधित मुद्दे शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार रेप पीड़िता को हर हाल में 24 घंटे में रिपोर्ट देने का वादा किया गया है। इसके अलावा महिला शिक्षा की बात इसमें शामिल होगी। इसके अलावा राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता द्वारा पूर्व में किए गए माई-बहन सम्मान योजना का वादा भी इस संकल्प पत्र में शामिल होगा। महागठबंधन के सत्ता में आने पर इस योजना के तहत जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने 2500-250...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.