आगरा, फरवरी 7 -- हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी भारत-संयुक्त राज्य अमेरिका जॉइंट स्टेटमेंट का स्वागत किया है। इसके अनुसार भारत और अमेरिका ने परस्पर एवं पारस्परिक लाभकारी व्यापार के लिए एक अंतरिम समझौते के फ्रेमवर्क पर सहमति बनाई है। दाधिकारी रजत अस्थाना ने बताया कि यह फ्रेमवर्क, भारत और अमेरिका के बीच संतुलित बाजार पहुंच बढ़ाने, सप्लाई चेन रेजिलिएंस मजबूत करने तथा आर्थिक सुरक्षा सहयोग को और गहरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आगरा में इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है। यहां के उद्यमी नए सैंपल तैयार करा रहे है। जो उत्पादन प्रक्रिया बंद चल रही थी। उसमें फिर से तेजी आ गई है। अमेरिकी बाजार की उपलब्धता की स्थिति बनने के बाद से हस्तशिल्प क्षेत्र उत्साहित है। होम डेकोर औ...