मुरादाबाद, दिसम्बर 15 -- मुरादाबाद। हस्तशिल्प निर्यात संवर्द्धन परिषद (ईपीसीएच) के सेंट्रल रीजन में प्रशासनिक समिति (सीओए) सदस्य पद के पांच पदों के लिए दावेदारों के नामांकन का सिलसिला आज शाम पांच बजे समाप्त हो जाएगा। जिसके बाद चुनाव में उम्मीदवारों की तस्वीर एकदम शीशे की तरह साफ हो जाएगी। मुरादाबाद में निर्यातकों के दो संघों द्वारा संयुक्त रूप से घोषित किए गए पांचों प्रत्याशियों के पर्चे भी आज जमा होंगे। ईपीसीएच के सेंट्रल रीजन में सीओए सदस्य के तीन पद इन पर काबिज मुरादाबाद के तीन निर्यातकों का कार्यकाल समाप्त होने के चलते खाली हुए थे। चुनाव प्रक्रिया घोषित करने के साथ ही ईपीसीएच द्वारा दो नए पद बढ़ा दिए गए इनमें एक पद महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया। मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन एचं यंग एंटरप्रेन्योर सोसाइटी द्वारा संय...