सहारनपुर, फरवरी 14 -- निर्यातक एवं समाजसेवी ओसाफ गुड्डू को एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉस हेंडीक्राफ्ट्स (ईपीसीएच) की प्रबंध समिति की सीओए कमेटी में विशेष आमंत्रित सदस्य नामित होने पर खाताखेड़ी वुड कार्विंग फर्नीचर एसोसिएशन ने सम्मान समारोह आयोजित कर उनका स्वागत किया। पूर्व सांसद हाजी फजलूर्रहमान ने कहा कि यह नियुक्ति सहारनपुर के लकड़ी उद्योग के लिए महत्वपूर्ण है और इससे निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। पार्षद अहमद मलिक ने उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की। एसोसिएशन के अध्यक्ष हाजी सईद अहमद और सचिव परवेज मलिक ने इसे कारीगरों के हित में बड़ा कदम बताया। टैक्स अधिवक्ता साकिब मिर्जा और ईशान अहमद अंसारी ने कहा कि उनके अनुभव से स्थानीय निर्यातकों को अंतरराष्ट्रीय व्यापार और कर संबंधी मामलों में लाभ मिलेगा। इस दौरान हैदर रऊफ, हाजी सरवर, नजर मोहम्मद, नबी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.