मुरादाबाद, दिसम्बर 10 -- मुरादाबाद। हस्तशिल्प निर्यात संवर्द्धन परिषद (ईपीसीएच) के सेंट्रल रीजन में प्रशासनिक समिति (सीओए) सदस्य पद के चुनाव घोषित होने के बाद से मुरादाबाद के निर्यातकों के बीच चुनावी सियासत एकाएक गर्मा गई है। चुनाव प्रक्रिया की घोषणा होने के बाद मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन और यंग एंटरप्रेन्योर सोसाइटी की तरफ से सेंट्रल रीजन में सीओए के सभी पांच पदों के लिए संयुक्त प्रत्याशी घोषित कर दिए गए। खास बात ये है कि ये पांचों निर्यातक अपना नामांकन एक लाख रुपए की सिक्योरिटी जमा करने के बाद ही कर सकेंगे। मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन और यस के मुख्य संरक्षक नजमुल इस्लाम ने बताया कि नियमानुसार, ईपीसीएच का चुनाव लड़ने के इच्छुक सभी निर्यातकों को एक लाख रुपए की सिक्योरिटी जमा करना जरूरी है। अगर प्रत्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.